About Us

श्री महादेव राम कृष्णाय नमः

।। राधा-कृष्ण।।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।

श्री महादेव राम कृष्ण सेवा ट्रस्ट की स्थापना धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए संतश्री प्रभुदास जी द्वारा लखनऊ में किया गया है विश्व मे व्याप्त आधारभूत कमियों (जैसे - भूखों व जरूरतमंद को भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्त समाज आदि स्थापित करना ) को समाप्त करने लिए मानव समाज को भगवत चेतना से जोड़ना और समाज मे समभाव स्थापित करना "एक विश्व एक समाज" की स्थापना करना यही सनातन का पूर्णरूप होगा।

इस संस्था का उद्देश्य है की अलग अलग स्थानों में श्रीजी रसोई का निर्माण,गौ माता की सेवा के लिए गौशाला, भगवान की सेवा के लिए मंदिर तथा गरीबों व स्कूल के बच्चों के लिए भोजन का वितरण करना जिससे स्वस्थ्य समाज की स्थापना किया जा सके।

इसी क्रम में संस्था द्वारा लखनऊ में श्रीजी रसोई(सार्वजनिक रसोई) व मंदिर निर्माण के लिए भूमिदान स्वीकार करने का दिव्य कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
जो मनुष्य इस धार्मिक व सामाजिक आंदोलन से जुड़ना चाहता है वे इस संस्था का सदस्य बनकर इस अतुलनीय सेवा में अपना आर्थिक, शारीरिक व मानसिक सहयोग देकर अपने व अपने पूर्वजों का जीवन धन्य कर सकते हैं।

  1. मैं कौन हूँ?

  2. मनुष्य जीवन का उद्देश्य क्या है?

  3. हमें सुख शांति आनंद क्यों नहीं मिलता है?

  4. पारिवारिक सुख व आध्यात्मिक आनंद कैसे प्राप्त होगा?

  5. क्या भगवान होते हैं या नहीं?

  6. भगवान होता है तो दिखाई क्यों नहीं देता है?

  7. हम नशामुक्त कैसे हो सकते हैं?

  8. जीवन जीने का उद्देश्य क्या है

         ऐसे अनेक प्रश्नों का समाधान प्राप्त करने के लिए संस्था से जुड़ें।